Wednesday, October 21st, 2026

फायरिंग करते हुए भागे अपराधी, मोतिहारी में संपत्ति विवाद में गोली मारकर चचेरे भाइयों की हत्या

मोतिहारी  
मोतिहारी के घोड़ासहन थाना क्षेत्र की निमुईया पूर्वी पंचायत के ललुआ गांव में संपत्ति विवाद में बदमाशों ने गुरुवार रात अमित लाल यादव (35) और उसके चचेरे भाई गामा राय (55) की गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। मामले में पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी नवीन चंद्र झा ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की। 

मृतक अमित लाल यादव के पिता तपेश्वर प्रसाद यादव के बयान पर केस दर्ज हुआ है। उन्होंने पुलिस को दिये आवेदन में गांव के ही लालबाबू राय व उनकी पत्नी चुनमुनी देवी तथा तीन पुत्रों राजेश्वर राय, कामेश्वर राय व सूरज राय के अतिरिक्त यादव टोला कदमवा के राजू राय, उनकी पत्नी सुरशांति देवी व पुत्र रंजन कुमार, चिरैया थाना क्षेत्र के ढाठपर गांव के प्रमोद राय, झापस राय, रामेश्वर राय, पिपरा गांव के राजू राय व जितना थाना क्षेत्र के रेंगनिया निवासी सुवंश राय सहित 13 नामजद व 25-30 अज्ञात को हत्या के लिए आरोपित किया है। मामले में राजू राय, उसकी पत्नी सुरशांति देवी व पुत्र रंजन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

 

#गोली मारकर चचेरे भाइयों की हत्या

Source : Agency

पाठको की राय